
देहरादून। त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल कृष्णकांत पाल ने रावत को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे।
रावत के अलावा नौ मंत्रियों ने भी शपथ ली। सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, मदन कौशिक, अरविन्द पांडेय, सुबोध उनियाल, यशपाल आर्य और प्रकाश पंत को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। रेखा आर्य और धन सिंह रावत ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।