You are here
Home > देश > पाक ने संघर्षविराम उल्लंघन किया, मिला करारा जवाब

पाक ने संघर्षविराम उल्लंघन किया, मिला करारा जवाब

जम्मू। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों और रहवासी इलाकों पर स्वचलित हथियारों से गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना ने इसका जवाब दिया और गोलीबारी अभी जारी है।

प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर स्थित भारतीय सेना की चौकियों पर सुबह साढ़े नौ बजे से छोटे हथियारों और मोर्टार गोलों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। मोटार्र से भारी गोलाबारी से सीमावर्ती दिग्वार इलाके में रहने वालों के बीच हड़कंप मच गया। इस महीने नियंत्रण रेखा पर पुंछ जिले में संघर्षविराम उल्लंघन की चार घटनाएं हो चुकी हैं।

Sharing is caring!

Similar Articles

Leave a Reply

Top