You are here
Home > मनोरंजन जगत > श्रद्धा ने एक दिन पहले परिवार के साथ मनाया जन्मदिन

श्रद्धा ने एक दिन पहले परिवार के साथ मनाया जन्मदिन

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का शुक्रवार को जन्मदिन है। मगर श्रद्धा ने गुरुवार को ही परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इसकी एक तस्वीर श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर शेयर भी की। इसमें श्रद्धा के पिता और एक्टर शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हापुरे सहित भाई सिद्धांत कपूर भी नजर आ रहे हैं।

इस मौके पर तेजस्विनी कोल्हापुरे अपनी बेटी वेदिका के साथ मौजूद थीं। श्रद्धा ने इस तस्वीर का कैप्शन लिखा, ‘परिवार के साथ बर्थडे सेलेब्रेशन एक दिन पहले। मैं आज रात निकल जाऊंगी। शानदार समय।’

आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर इन दिनों बायोपिक को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में श्रद्धा के भाई सिद्धांत कपूर ने भी एक भूमिका निभाई है।

फिल्म अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के जीवन पर केंद्रित है। श्रद्धा ने लीड रोल निभाया है जबकि सिद्धांत ने उनके भाई का रोल ही निभाया है। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। फिल्म के लिए श्रद्धा अपनी ओर से हर संभव कोशिश में जुटी हुई है

Sharing is caring!

Similar Articles

Leave a Reply

Top