You are here
Home > राज्य और शहर > यूपी की घटना के बाद मध्यप्रदेश विधानसभा में अलर्ट

यूपी की घटना के बाद मध्यप्रदेश विधानसभा में अलर्ट

भोपाल। उत्तर प्रदेश विधानसभा में विस्फोटक मिलने के बाद मध्यप्रदेश विधानसभा में भी सुरक्षा व्यवस्था को अलर्ट कर दिया गया है। यहां भी विधानसभा के सभी कर्मचारियों को वैरीफिकेशन की गई। जिसके पास विधानसभा का कार्ड नहीं था उसे बाहर गेट पर ही रोक दिया गया। इस दौरान पुलिस और सुरक्षा में लगे एसएएफ के जवानों ने अंदर और बाहर भी जांच की। गौरतलब है कि 17 जुलाई से मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है।

12 जुलाई को उत्तर प्रदेश विधानसभा में एक सफेद पाउडर मिला था जिसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया था। जांच में खुलासा हुआ है कि यह एक बेहद शक्तिशाली विस्फोटक था। हालांकि विधानसभा में किसी डिटोनेटर की बरामदगी नहीं हुई है। अगर इसके साथ डिटोनेटर भी होता तो बड़ा धमाका हो सकता था।

यह विस्फोटक सदन में एक विधायक की सीट के नीचे बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार 12 जुलाई को सदन की खोजी कुत्तों और बॉम्ब स्क्वाड द्वारा जांच के दौरान यह पाउडर बरामद हुआ था। विधानसभा की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक के बाद सवाल उठने लगे हैं।

Sharing is caring!

Similar Articles

Leave a Reply

Top