
मंदसौर संदेश/मंदसौर
अपना घर में छः वर्ष बाद पुनः विवाहोत्सव का ऐसा शुभ अवसर उपस्थित हुआ जब अपना घर की लाड़ली बिटिया सलोनी के शुभ विवाह में नगर के गणमान्य नागरिक, सामाजिक संगठन, बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि, मीडिया जगत, समस्त नगर इस प्रकार सहभागी हुआ जैसे सलोनी ‘‘अपना घर’’ की नहीं अपितु उनके अपने परिवार की लाड़ली बिटिया हो। आशीर्वाद के साथ जिस प्रकार दिल खोलकर नगरवासियों ने गृहस्थाश्रम में आवश्यक फ्रीज, वाशिंग मशीन, एल.ई.डी. टी.वी., कूलर, पलंग, आलमारी आदि के अलावा ढेर सारे अन्य उपहार प्रदान कर आदर्श विवाह के प्रति जो उत्साह-खुशी प्रकट की वह इस नगर की इस प्रकार के प्रत्येक सामाजिक, पारमार्थिक कार्यों में बढ़ चढ़कर तथा एकजूट होकर जो भाग लिया जाता रहा। यह इस नगर की आदर्श परम्परा होकर अस्मिता, गरिमा का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।
विवाह स्थानीय अम्बा पैलेस में आयोजित किया गया। गोधूली बेला में बरात का आगमन हुआ। बारात का स्वागत नगर के प्रथम नागरिक नगरपालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार द्वारा दूल्हे विजय शर्मा के ललाट पर तिलक लगाकर किया गया। स्वाध्याय मंच के संस्थापक अध्यक्ष राव विजयसिंह, अध्यक्ष ब्रजेश जोशी, बंशीलाल टांक आदि ने भी पुष्पहार पहनाकर बारात का स्वागत किया। प्रोसेशन का स्वागत अरूण शर्मा, भारत विकास परिषद् के मनोज मेहता, डॉ. घनश्याम बटवाल ने किया।
तत्पश्चात् वर-वधू द्वारा विवाह मंच पर एक-दूसरे को माला पहनाकर जीवन साथी के रूप में स्वीकार किया। वैदिक विधि विधान से विवाह की रस्म गायत्री परिवार द्वारा सम्पन्न कराई गई। कन्यादान सांसद सुधीर गुप्ता ने सपत्निक किया। आपने कन्यादान में पायजेब, बिच्छूड़िया तथा 5 हजार रू. नगद भेंट किये। शिक्षाविद् रमेशचन्द्र-बिन्दू चन्द्रे धर्म माता-पिता बने।
आशीर्वाद प्रदान करके बने विवाह के साक्षी
भाजपा प्रदेश महामंत्री बंशीलाल गुर्जर, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मदनलाल राठौर, न्यायाधीश श्री रूपेश कुमार गुप्ता, से.नि. न्यायाधीश श्री गिरीराज सक्सेना, सामाजिक समरसता मंच संयोजक सूरजमल गर्ग चाचा, कृषि वैज्ञानिक नरेन्द्रसिंह सिपानी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रातड़िया, लोकेश पालीवाल, गायत्री प्रसाद शर्मा, बी.एल. धामनिया, पूज्य सिन्धी भाईबंध पंचायत अध्यक्ष नन्दूभाई आडवानी, पूज्य सिन्धी जनरल पंचायत अध्यक्ष विनोद शर्मा, सरस्वती शिशु मंदिर व्यवस्थापक बालाराम गुप्ता, वृŸाका पारिख, प्राचार्य नरेन्द्र देराश्री, प्राचार्या सरोज प्रसाद, योगेश जोशी, मुकुंद जोशी, दशपुर जागृति संगठन संयोजक सत्येन्द्र सिंह सोम, मनीष पारिख, अजीजुल्लाह खान, विश्वमोहन अग्रवाल, कमल कोठारी, प्रमोद अरवन्देकर, राजेश मण्डवारिया, योगेश जोशी, मोहम्मद युसुफ नीलगर, नुरूद्दीन शेख, शेरू भाई, मदनलाल शर्मा नारायणगढ़, गोविन्द वैशम्पायन, राजाराम तंवर, सुरेश भट्ट, दिलीप काले, सचिन पारिख, श्यामलाल कहार, सोमलता जोशी, अंजू तिवारी, विद्या उपाध्याय, नैना अंसारी, सुधा पाटीदार, हेमलता सोनी, भारती शर्मा, निर्मला चौहान, सरिता कचोली आदि।
कन्यादान में भेंट किये उपहार
अनीता दीदी ने 2 ग्राम सोने का सिक्का, पायजेब, 1 हजार रू. नगद एवं पांच साड़िया, किन्नर लता आंटी नीमच ने 18 उपहार, 5 साड़िया, नगद 5 हजार, महावीर इंटरनेशल मंदसौर ने 4 रजत गिलास, जय माता दी ग्रुप द्वारा सोने के टॉप्स, गिरधर शर्मा ने पायजेब, बिच्छूड़ी तथा सोने का कांटा, स्लेट पेंसिल व्यवसायी पंकज तिवारी ने 21 हजार रू., सरस्वती शिशु मंदिर ने 11 हजार रू., सरिता मेडम ने पायल, एक आशीर्वाददाता द्वारा 2 ग्राम सोने की चुड़ियों के अतिरिक्त ओर भी कई उपहार प्राप्त हुए। कन्यादान में प्राप्त 7 हजार रू. की नगद राशि की एफ.डी. सलौनी के नाम से की जाएगी। अम्बा गार्डन संचालक श्रवण अग्रवाल द्वारा विवाह समारोह हेतु निःशुल्क रिसोर्ट प्रदान किया गया।
अपना घर संस्थापक अध्यक्ष राव विजयसिंह ने बताया कि सलोनी वर्तमान में श्री जी नर्सिंग कालेज में अध्ययनरत है उसकी पढ़ाई पूरी होने तक वह अपना घर में ही रहेगी तथा अवकाश में ससुराल जायेगी। पढ़ाई पूर्ण होने के पश्चात् वह स्थाई रूप से ससुराल चली जाएगी।
विवाह समारोह के सकुशल सम्पन्न होने पर सहयोगी 40 से अधिक सामाजिक संगठन तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी महानुभावों का आभार अपना घर अध्यक्ष ब्रजेश जोशी ने व्यक्त किया ।