
प्रतापगढ़ | शहर के गोपालगंज स्थित चन्द्रप्रभु स्वामी जैन श्वेताम्बर मंदिर का पांच दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव तेरह मई शनिवार से प्रारम्भ होगा ,पांच दिनों तक जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ के आचार्य रत्नत्रय जिनरत्न सागर सुरीश्वर ,जितरत्न सागर सुरीश्वर और चंद्ररत्न सागर सुरीश्वर की निश्रा में विभिन्न आयोजन इस दौरान होंगे पांचो दिन प्रतिमाओं का आकर्षक श्रृंगार मंदिर पर भव्य विध्युत सज्जा की जायेगी |
महोत्सव समिति के मीडिया प्रभारी संजय जैन से मिली जानकारी के अनूसार गोपालगंज के चन्द्रप्रभु स्वामी जैन श्वेताम्बर मंदिर में जिन बिम्बो ,अधिष्टायक देवी देवताओं और ध्वज दंड कलश की प्रतिष्ठा की जा रही है इसके निमित्त जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक सकल श्री संघ की और से आचार्य रत्नत्रय जिनरत्न सागर सुरीश्वर ,जितरत्न सागर सुरीश्वर और चंद्ररत्न सागर सुरीश्वर की निश्रा में जिनेद्र भक्ति स्वरूप पंचान्हिका महोत्सव का आगाज आगामी तेरह मई शनिवार से होगा इसके लिए एक समिति का गठन किया गया है पांच दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव का समापन अट्ठारह मई बुधवार को होगा, महोत्सव में राजस्थान सहीत मध्य प्रदेश ,गुजरात और महाराष्ट्र से जैन समाज के सेंकडो लोग भाग लेंगे |
समिति के अशोक कंकरेचा और गजेन्द्र चंडालिया अपने सहयोगियों के साथ महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए है महोत्सव की शुरुआत जारोली परिवार की और से कुम्भ स्थापना के साथ होगी जिसमे पहले दिन दीपक स्थापना ,ज्वारारोपन ,नवग्रह पूजन ,दशदिग्पाल पूजन सहीत विभिन्न आयोजन होंगे ,महोत्सव के दोरान रोजाना रात्री को गोपालगंज में प्रभु भक्ति का आयोजन किया जाएगा जिसमे मुम्बई और अहमदाबाद के कलाकार धार्मिक भजनों और गीतों की प्रस्तुतियाँ देंगे ,महोत्सव स्थल पर हास्य कलाकरों के साथ नृत्यकार भी अपना जलवा दिखाएँगे |
महोत्सव के दूसरे दिन चौदह मई को प्रभुजी का अट्ठारह अभिषेक किया जाएगा ,ख्यातनाम विधिकारक मनीष मेहता द्वारा अभिषेक और पूजन की सारी विधी सम्पन कराई जायेगी इसी दिन क्षेत्रपाल हवन ,सिद्धचक्र महापूजन और मेहंदी वितरण का कार्यक्रम होगा मंदिर में प्रभुजी की विशेष आंगी भी सजाई जायेगी |
महोत्सव के विशिष्ठ कार्यक्रम के तहत तीसरे दिन भव्य रथयात्रा का आयोजन किया जाएगा आचार्य रत्नत्रय और साध्वी गुण रत्न श्रीजी की निश्रा में निकाले जाने वाली इस शोभायात्रा के दौरान शहर को तोरन द्वारो से सजाया जाएगा ,रथयात्रा महोत्सव स्थाल से शुरू होगी और शहर के मुख्य्म्मार्गो से होती हुई वापस महोत्सव स्थल पर पहुचेगी ,रथयात्रा के दौरान पुरे शहर में हेलिकोप्टर द्वारा पुष्प वर्षा की जायेगी और शहनाई वादको द्वारों मधुर स्वर लहरियाँ बिखेरी जायेगी |
महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम में सत्रह मई की सुबह नो बजे जिनाबिम्बो के प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरुआत होगी इसी के साथ ध्वज दंड कलश स्थापना और अधिष्टायक देवी देवताओं की प्रतिष्ठा भी विधिकाराको द्वारा कराई जायेगी महोत्सव के अंतिम दिन द्वारोदघाटन के साथ ही कार्यक्रम का समापन हो जाएगा