
- अम्फान के ओडिशा तटों के करीब पहुंचने के साथ ही कुछ हिस्सों में बारिश शुरू
- ओडिशा में सड़कों पर टूटकर गिर रहे पेड़, 102 किमी की रफ्तार से चल रहीं हवाएं
- महाचक्रवाती तूफान के मद्देनजर तीन लाख लोगों को इलाके से बाहर निकाला गया
- एनडीआरएफ द्वारा पूर्वी मिदनापुर जिले के दीघा में लोगों को किया जा रहा सतर्क
भुवनेश्वर/कोलकाता। ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त पीके जेना ने कहा कि चक्रवात अम्फान पारादीप से 110 किलोमीटर दूर है और 18-19 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। एक घंटे पहले पारादीप में 102 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली थीं। आज देर शाम तक पश्चिम बंगाल में सुंदरबन के पास भूस्खलन की आशंका है। अगले 6-8 घंटे बेहद महत्वपूर्ण हैं।
ओडिशा में सड़कों पर टूटकर गिर रहे पेड़
ओडिशा में तेज हवाओं की वजह से पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर रहे हैं। फायर सर्विसेज टीम वाहनों की आवाजाही, आवश्यक वस्तुओं, और आपातकालीन सेवा कर्मियों की सुविधा के लिए भद्रक में आर एंड बी कार्यालय के पास सड़क पर गिरे पेड़ों को हटा रही है।