You are here
Home > देश > भाजपा को प्रचंड बहुमत, पीएम मोदी ने कहा शुक्रिया

भाजपा को प्रचंड बहुमत, पीएम मोदी ने कहा शुक्रिया

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के लिए मतदान के बाद बुधवार को सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हुई मतगणना खत्म होने को है। अब तक आए नतीजों और रुझानों में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है। दूसरी तरफ कांग्रेस आम आदमी को पछाड़ते हुए दूसरे नंबर पर नजर आ रही है जबकि आप तीसरी पार्टी बन गई है। भाजपा ने इस संभावित जीत को सुकमा के शहीदों को समर्पित किया है वहीं आप ने फिर से ईवीएम पर सवाल उठाए हैं।

भाजपा की इस जीत को देखते हुए पीएम मोदी ने दिल्ली के लोगों को शुक्रिया कहा है। पीएम ने ट्वीट कर लिखा कि दिल्ली के लोगों का भाजपा में विश्वास देखकर उनका आभारी हूं। टीम भाजपा की कड़ी मेहनत के लिए भी उनकी तारीफ करता हूं जिसके चलते यह जीत संभव हुई।

अब तक आए नतीजों और रुझानों में भाजपा 270 में से 181 सीटों पर जीत दर्ज करती नजर आ रही है वहीं आप 46 पर और कांग्रेस 31 पर आगे है। दक्षिण दिल्ली में भाजपा 71 सीटों पर आगे है वहीं आप 15 पर और कांग्रेस 12 सीटों पर आगे है। पूर्वी दिल्ली में भाजपा ने 46 सीटों पर बढ़त बनाई है जबकि कांग्रेस 5 सीटों पर आगे है वहीं आप 9 सीटों पर आगे है। उत्तरी दिल्ली की बाद करें तो 64 सीटों पर भाजपा जबकि 22 सीटों पर आप और 14 पर कांग्रेस आगे है।

भाजपा में जीत का जश्न

रुझानों को देखते हुए भाजपा में जीत का जश्न शुरू हो गया है। हालांकि पार्टी ने अपने मुख्यालय के बाहर बड़ा होर्डिंग लगाते हुए यह जीत सुकमा के शहीदों को समर्पित की है साथ ही। पार्टी के नेता मुख्यालय पहुंच रहे हैं और कई नेताओं ने सुकमा हमले के चलते इस जीत का जश्न नहीं मनाने का फैसला किया है।

अजय माकन और पीसी चाको के अलावा अलका लांबा का इस्तीफा

हार के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन और दिल्ली के प्रभारी पीसी चाको ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं आप विधायक अलका लांबा ने भी अपने विधानसभा की सीटें हारने के बाद इस्तीफे की पेशकश कर दी है।

आप ने ईवीएम को जिम्मेदार ठहराया तो कांग्रेस ने कैंपने को

हार के बाद आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर से हार का ठीकरा ईवीएम मशीनों पर फोड़ा है वहीं कांग्रेस नेता शीला दिक्षीत ने इसके लिए कमजौर कैंपेन और प्लानिंग को जिम्मेदार ठहराया है।

Sharing is caring!

Similar Articles

Leave a Reply

Top