
मंदसौर। सीतामऊ फाटक का रेलवे ओवरब्रिज मंदसौर-सीतामऊ मार्ग का एक बहुप्रतिक्षित और महत्वपूर्ण ब्रिज है। इसका कार्य समयसीमा में पूर्ण किया जाना हमारी प्राथमिकता में होना चाहिए। जितने भी आवश्यक कदम हों, तुरंत उठाए जाने चाहिए। यह निर्देश सांसद सुधीर गुप्ता ने बुधवार को सीतामऊ फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ अवलोकन करते हुए व्यक्त किए।
सांसद गुप्ता ने राजस्व, सेतु विकास निगम, नगर पालिका, एमपीईबी, रेलवे आदि विभागीय अधिकारियों के साथ मौके पर अवलोकन किया और विभिन्न बारीकियों पर मंथन किया। इस दौरान एसडीएम एन.एस.राजावत, एम.पी.ई.बी. के अधीक्षण यंत्री पाटीदार, ए.एस.पी. अजय प्रताप सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
मौके पर चर्चा करते हुए सांसद गुप्ता ने एम.पी.ई.बी. के खंबों के हटाने के संबंध में जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि सभी खंबे आज ही हटा लिए जाएंगे। इस दौरान वैकल्पिक मार्ग के संबंध में भी चर्चा की गई।
सांसद गुप्ता ने बारिष के समय नदी के जलस्तर एवं वैकल्पिक मार्ग के मध्य सुरक्षात्मक कदम उठाए जाने को लेकर जोर दिया। सांसद गुप्ता ने ब्रिज निर्माण की डेडलाईन एवं गुणवत्ता के संबंध में भी चर्चा की। उल्लेखनीय है कि रेल बजट में पास होने के बाद इस ब्रिज निर्माण का मार्ग प्रषस्त हुआ था। सेतु विकास निगम के माध्यम से इसका निर्माण किया जा रहा है।
शामगढ़ को लेकर भी हुआ निराकरण
मौके पर सीतामऊ ओवरब्रिज के निर्माण के साथ ही सेतु विकास निगम के अधिकारियों ने शामगढ़ में भी ब्रिज निर्माण में एमपीईबी से जुड़े एक विषय का जिक्र किया। इस पर सांसद गुप्ता ने मौके पर ही एमपीईबी के अधिकारियों एवं सेतु विकास निगम के अधिकारियों से चर्चा की, जिसके बाद एमपीईबी के अधिकारियों ने तुरंत अपने अधीनस्थों को निर्देषित कर तुरंत समाधान के निर्देश दिए।